ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय युवक की मौत
झांसी, अप्रैल 1 -- सदर बाजार थाना क्षेत्र दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। खिरक पट्टी इलाके में झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर पटरी पार करते वक्त एक 40 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला भट््टागांव निवासी नरेंद्र अहिरवार (40) बेटा जगदीश अहिरवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बीती देर रात वह पास में मिलने वाली दारू पीकर घर आ रहा था। जैसे ही खिरक पट्टी के पास रेलवे लाइन पार करने लगा। तभी वहां से कोई ट्रेन गुजर रही थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वह टे्रन की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना के बाद आसपास का इलाका दहल उठा। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। वहीं खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.