ट्रेन से कटकर 40 वर्षीय युवक की मौत, शव की नहीं हुई पहचान
दुमका, मई 20 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका-देवघर रेलखंड में जामा थाना अन्तर्गत सिलांदो गांव के निकट ट्रेन से कटकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हुई है। यह घटना मंगलवार की देर रात की है। घटना की खबर मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में सुरक्षित रख दिया है। नहीं पहचान होने पर 72 घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले भी दुमका रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक के शव को बरामद किया गया था। शव की पहचान आज तक नहीं हो पाई है और न ही शव का अंतिम संस्कार किया गया है। शव पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में ही सड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.