झांसी, जून 24 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर 18 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हवेलीपुर निवासी राजेंद्र राजपूत का 18 वर्षीय बेटा नीरज राजपूत कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। परिजनों के अनुसार नीरज बुधवार शाम घर से निकला था। वह झांसी-कानपुर रेलवे लाइन पर पहुंचा। वहां से गुजर रही किसी ट्रेन से कटकर जान दे दी। देर रात जैसे ही खबर मिली तो पैरों तले जमीन सरक गई। यह भी पढ़ें- मनौरी निवासी नंदू का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव आनन-फानन में मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्...