मुरादाबाद, अप्रैल 30 -- क्षेत्र के गांव भूड़ मरेशी निवासी युवा अधिवक्ता की गुरुवार को ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत के बाद परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। तहसील पर सूचना मिलने पर अधिवक्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण किया और मृतक की आत्मा की शांति की कामना की। बिलारी के गांव भूड़मरेसी निवासी अधिवक्ता राम प्रकाश शर्मा मुरादाबाद में प्रेक्टिस किया करते थे। उनके चार बेटों में छोटा बेटा 30 वर्षीय सुमित कुमार शर्मा बिलारी तहसील में प्रेक्टिस किया करता था। पिछले कुछ माह पूर्व उसका एक्सीडेंट हुआ। जिसमें उसके गंभीर चोटे आई। गुरुवार सवेरे 11:30 बजे वह किसी काम से भूड़ मरेसी स्थित रेलवे ट्रैक पर गया था। यह भी पढ़ें- तहसील सदर में नहीं हुए बैनामे इसी बीच वहां से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना...