बाराबंकी, फरवरी 18 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर रेल लाइन पर चौबीसी रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की भोर में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। थाना हैदरगढ़ के ही पिचूरी मजरे चौबीसी गांव निवासी राकेश कुमार यादव ( 35) की मानसिक रूप से बीमार था। भोर में लगभग तीन बजे घर से निकल कर गया था। इसी दौरान रेल पटरी पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने रेल लाइन पर क्षत विक्षत शव पड़ा देख चौबीसी रेलवे स्टेशन को सूचना दी।स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराई। कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि मृतक दिमागी रूप से अस्वस्थ था।अज्ञात ट्रेन के नीचे आ गया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...