ट्रेन से कटकर युवक के मौत मामले में यूडी कांड अंकित
गिरडीह, जून 21 -- गिरिडीह। मधुपुर-गिरिडीह सवारी ट्रेन से कटने से शुक्रवार को शिव मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय देवाशीष कुमार के मौत मामले में मुफस्सिल थाना में यूडी कांड अंकित किया गया है। यूडी कांड मृतक की पत्नी 22 वर्षीया मोली देवी के आवेदन पर दर्ज किया गया है। मोली का कहना है कि प्रतिदन की तरह उसके पति देवाशीष कंधवे नाश्ता करके सुबह 09 बजे दुकान खोलने के लिए बाइक लेकर निकले थे। दिन के लगभग 11 बजे मुफस्सिल पुलिस का फोन आया कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है। सदर अस्पताल आईये। सदर अस्पताल आने पर पता चला कि उसके पति नहीं रहे। इसके अलावा उसे कोई जानकारी नहीं है। मुफस्सिल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.