रायबरेली, मई 14 -- बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज रेलखंड पर बछरावां के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस दौरान मेरठ से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस को करीब 40 मिनट तक खड़ा होना पड़ा। दूसरी ओर हादसे से चंद कदम की दूरी पर स्थित अमावां-दोस्तपुर मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग करीब एक घंटा बंद रही। इससे क्रॉसिंग पर जाम लग गया और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज रेल खंड मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। इस दौरान मेरठ से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन लगभग 40 मिनट तक खड़ी रही। दूसरी ओर अमावां दोस्तपुर जाने वाले मार्ग पर पडने वाली रेलवे क्रॉसिंग एक घंटे तक बंद रही। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शव को...