ट्रेन से कटकर युवक की मौत, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
मोतिहारी, मई 31 -- कुंडवा चैनपुर। रक्सौल दरभंगा रेल खंड के कुंडवा चैनपुर एवं गुरहनवा स्टेशन के बीच अमवा टोला गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक से रविवार को एक युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास शव होने की सूचना दी। युवक की उम्र तीस वर्ष के करीब है। आशंका है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.