ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- शमसाबाद। हादसे में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। समसपुर गांव निवासी रोहित शुक्रवार शाम को गांव के ही राजा के साथ कालिंदी एक्सप्रेस से फर्रुखाबाद से राजस्थान जाने के लिए रवाना हुए थे। बताया गया कि शिकोहाबाद के पास रात के समय अचानक रोहित ट्रेन से गिर गए।। जिसके बाद वह दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। साथी राजा ने घटना की सूचना अगले स्टेशन फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं घटना की खबर मिलते ही परिजनों को सूचित किया गया। जिसके बाद परिजन रात में ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। परिवार में पत्नी प्रतिज्ञा, मां उषा देवी तथा दो पुत्रियां काव्या और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.