मुंगेर, मार्च 9 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्ष्मी स्थान उत्तर टोला, धरहरा निवासी स्व. सकलदीप यादव के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धर्मेन्द्र कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त था। रविवार को वह धरहरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन के पास पहुंच गया, जहां डाउन सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए परिजन शव को लेकर मौके से फरार हो गए। मौके पर रेलवे प...