ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
पीलीभीत, जून 29 -- बीसलपुर। गांव पतरसिया के निकट ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक के शव को बीसलपुर स्टेशन पर लाकर रख दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीलीभीत से सुबह ट्रेन शाहजहांपुर की ओर जा रही थी। तभी एक युवक ट्रेन के आगे आ गया। बताया जाता है कि युवक ट्रेन के आगे खुद कूद गया था। ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को मौके पर रोक दिया। गार्ड ने शव को ट्रेन पर रखवाया और स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर पैसेंजर की चपेट में आकर युवक की मौत
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.