दुमका, जनवरी 21 -- दुमका। प्रतिनिधि देवघर- दुमका रेलखंड में तालझारी थाना क्षेत्र के मचला गांव के पास ट्रेन से कटकर 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह में स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचित किया गया। तालझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर दुमका पीजेएमसीएच भेज दिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। तालझारी थाना की पुलिस ने शव को उठाकर पीजेएमसीएच के शीतगृह सुरक्षित रख दिया है। शव की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। पुलिस को आशंका है कि उक्त युवक चलती ट्रेन से गिर पड़ा होगा और उसकी कटकर मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने मृत युवक के तस्वीर को आसपास के थाने को भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.