गाजीपुर, जनवरी 31 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव के सामने ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित ऋषि पुत्र राजकुमार ऋषि निवासी ग्राम दोहरा टोला सिंहपुर, थाना अजय नगर जिला कटिहार रेलवे ठेकेदार के साथ क्षेत्र में कार्य करने के लिए आया हुआ था। दोपहर हर लगभग 2:30 बजे के करीब विशंभरपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटने से उसके मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची करीमुद्दीनपुर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.