गढ़वा, जुलाई 14 -- कांडी। थाना क्षेत्र के कांडी निवासी कामेश्वर मेहता का 25 वर्षीय पुत्र चंदीप कुमार मेहता की मौत राजस्थान के जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कट जाने के कारण हो गयी है। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वह घर आने वाला था। घटना के सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...