गौरीगंज, मार्च 22 -- अमेठी।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बारामासी बाजार के रेलवे अंडरपास के पास बीते शुक्रवार की रात एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। घटना के एक दिन बाद मृतका की पहचान हो गई। शुक्रवार देर रात नीलांचल एक्सप्रेस से बारामासी बाजार के अंडरपास के पास एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया था। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान कोतवाली क्षेत्र के पूरे इच्छा मजरे भगनपुर निवासी 23 वर्षीय सुनीता कोरी पुत्री स्वामीनाथ के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी शादी निश्चित हो रही थी। उसको लेकर वह तनाव में थी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...