जौनपुर, अप्रैल 18 -- नौपेड़वा: हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन अंडरपास के काम में लगे सहायक इंजीनियर की शुक्रवार की रात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह मिर्जापुर के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। बेलापार गांव में अंडरपास का निर्माण चल रहा है। मिर्जापुर के महुअरिया निवासी चंद्रेश सिंह कार्यदायी कंपनी में बतौर सहायक इंजीनियर तैनात थे। शुक्रवार की रात में काम खत्म होने के बाद मजदूर और साइड पर काम करने वाले लोग खाना खाने के बाद साने चले गए। इसी बीच चंद्रेश के मोबाइल पर किसी की कॉल आई। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत वह बात करते हुए रेलवे ट्रैक की तरफ चले गए। मजदूरों ने बताया कि बात करते समय ट्रैक पर बैठ गए। इसी बीच ट्रेन आई और उसकी चपेट में आने से चंद्रेश क...