कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह एक महिला की रेलवे पटरी पर लाश मिली। महिला का शव टुकड़ों में था। सूचना पर पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। कोखराज थाना क्षेत्र के शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप खंभा नंबर 873 डाउन लाइन पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे लोगों ने महिला का शव देखा। जानकारी शुजातपुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौका-मुआयना किया गया। शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- सरेसर में ट्रेन की चपेट में आने से महिल की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि कानपुर की ओर से बिहार जा रही पटना एक्सप्रेस से महिला की कटकर मौत हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.