बिहारशरीफ, जून 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक के पिलर संख्या 35 के पास मंगलवार को ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान सलेमपुर मोहल्ला निवासी राजकुमार रविदास की 35 वर्षीया पत्नी रीना देवी के रूप में की गयी है। महिला के पास मिली एक डायरी से उनके परिजनों का नंबर मिला। परिजनों ने बताया कि दोपहर में वह घर से निकली थी। ट्रेन से कैसे कटी इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...