बाराबंकी, मार्च 5 -- दरियाबाद। थाना क्षेत्र में रानेपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर रेल लाइन पार करने के दौरान एक भट्ठा श्रमिक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक छत्तीसगढ़ प्रदेश का निवासी था। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर गांव निवासी लखन सिंह दरियाबाद क्षेत्र के रानेपुर गांव के स्थित ईंट भट्ठा पर ईंट पाथने का काम करता था। होली के मौके पर भट्ठे पर काम बंद था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे के लखन सिंह किसी वजह से रेल लाइन पार कर दूसरी तरफ जाने लगा। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रेन कि चपेट मे आकर कट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन से कटने कि जानकारी पाकर उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई। पति के शव को देख पर महिला बेहोश हो गई। सूचना पाकर मौके पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.