गाजीपुर, मार्च 21 -- बारा। प. दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के गहमर स्टेशन के समीप एक युवक की किसी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि स्टेशन के समीप अप लाइन पर एक युवक का शव मिला। उसके जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान बैजू पुत्र तालू किस्सू ग्राम विशुनपुर कटिहार बिहार के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...