ट्रेन से कटकर पूर्व वार्ड सदस्य की मौत
छपरा, मई 31 -- मांझी। छपरा-बलिया रेलखण्ड पर स्थित न्यू मांझी रेलवे स्टेशन और मांझी रेलवे हाल्ट के बीच रविवार को ट्रेन से कटकर पूर्व वार्ड सदस्य की मौत हो गई।
मौत का कारण मृतक मांझी के गुर्दाहां कला निवासी हरि शंकर महतो उर्फ जापानी, उम्र 65 वर्ष बताया जाता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेत से चारा लेकर रेल ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वर्ष 2001 में कौरुधौरु पंचायत का वार्ड सदस्य निर्वाचित हुआ था। मांझी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा तीन पुत्र व दो पुत्री भी हैं।
शतरंज प्रतियोगिता में सफलता छपरा की मोहिनी पंडित बनीं बिहार अंडर-13 गर्ल्स शतरंज चैंपियन फोटो 17 कटिहार के अग्रसेन भवन में आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.