मथुरा, दिसम्बर 30 -- जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के आउटर के निकट 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान पंजाब रोडवेज के कर्मचारी के रूप में हुई है। जीआरपी ने शव कोकार्रवाई के बाद मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मृतक परिजनों को सूचना प्रेषित कर दी है। जीआरपी को मंगलवार की सुबह डिप्टी एसएस कार्यालय से सूचना मिली की आगरा एंड के आउटर पर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है। उसका सिरधड़ से अलग है। इस सूचना पर जीआरपी थाने के उप निरीक्षक दुष्यंत कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मृतक के कपड़ों की जीआरपी के सिपाहियों ने तलाशी ली। उसके पास से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान अजमेर सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हो गई। रेलवे ट्रैक के सहारे मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों न...