ट्रेन से कटकर दिव्यांग बुजुर्ग रिक्शा चालक की मौत
बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बेगूसराय-लाखो रेल लाइन पर गुरुवार की देर शाम 61 वर्षीय राजू चौधरी की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी। वह नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया जेल गेट के समीप निवासी स्व. नारायण चौधरी का पुत्र था। ट्रेन से कट कर मौत की खबर मिलते ही जीआरपी पहुंची व नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। इधर, मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार ने बताया कि वे रिक्शा चालक थे। साथ ही मुख व कान से वधिर थे। गुरुवार की शाम बाजार से रिक्शा चलाकर घर लौटे थे। उसके बाद वे शौच के लिए महमदपुर के ठीक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.