जौनपुर, अक्टूबर 7 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार रात में ट्रेन की चपेट में आने से तीन गोवंशों की मौत हो गई। दुर्घटना वंदे भारत एक्सप्रेस से होनी बतायी गई। गोवंश के शरीर के अंग रेलवे ट्रैक और उसके आसपास बिखरे मिले। बेजुबान जानवरों के लिए समर्पित संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अभिलाष आर्य ने अपनी टीम के साथ बुधवार की सुबह हटवाया। कहा कि यह पहली ऐसी घटना नहीं है। पिछले वर्ष भी इसी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे फेंसिंग कराने के संबंध में आवेदन दिया गया था। ताकि निराश्रित गोवंश रेलवे ट्रैक तक न पहुंच सके। बावजूद अब तक इसी क्षेत्र के आसपास में करीब 22 गोवंश को दुर्घटनाओं के बाद भूमिगत किया जा चुका है। समस्या का मूल कारण निराश्रित गोवंश का सड़कों और रेलवे ट्रैक के आसपास भटकना है। यदि गोवंश को समय ...