समस्तीपुर, अप्रैल 22 -- दलसिंहसराय। शहर स्थित 32 नम्बर रेल गुमटी के पास ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान देने आयी एक अधेड़ महिला की जान लोगों की सूझबूझ से बच गई। वाक्या मंगलवार देर शाम की है। दरअसल रेल पटरी पर संदिग्ध स्थिति में मौजूद एक महिला पर नजर पड़ने पर लोगों ने उसे ट्रेन आने का हवाला दे पटरी पर से हटने के लिये कहा था। लेकिन अपनी बातों को अनसुना होता देख जब लोगों ने उसे हटाने का प्रयास किया गया तब उसने कहा कि वह मरने आयी है। इसका कारण पारिवारिक कलह एवं अपनी उपेक्षा बताया। बताया गया कि महिला रामपुर जलालपुर गांव की रहनेवाली है। यह भी पढ़ें- घरेलू विवाद के बाद बच्चों संग स्टेशन पहुंची महिला, पुलिस ने बचाया सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई तथा समझा बुझाकर बाद में उसे परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि स्थानीय रेल पुलिस ने मामले को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.