उरई, मार्च 31 -- एट। झांसी कानपुर रेलवे पिरौना और विरगुवा खुर्द डगरा से करीब 150 मीटर की दूरी पर एक किसान की ट्रेन की चपेट मे आने से मौत हो गई। राहगीरों ने पिरौना पुलिस चौकी को सूचना दी और मौक़े पर आई पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार सुबह ग्राम पिरौना निवासी करनवीर यादव 60 वर्ष किसी काम हेतु जा रहे थे जैसे ही रेलवे लाइन क्रिस करने लगे तभी ट्रेन की चपेट मे आ गए और मौक़े पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पिरौना चौकी इंचार्ज शिवम सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.