ट्रेन से कटकर किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गाजीपुर, मार्च 18 -- खानपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के फरिदहा हॉल्ट के समीप पटरी पर मंगलवार की देर रात एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के फरिदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लोहजरा निवासी 55 वर्षीय विजय शर्मा मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे पोखरा मोड़ दुकान से निकले थे। जब वे देर शाम घर नहीं लौटे,तो परिजनों ने उनकी तलाश मंगलवार की रात तक की। इस दौरान स्थानीय पुलिस रेलवे पटरी पर मिले शव की खोजबीन कर रही थी। बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो से परिजनों ने पहचान की। मृतक के भतीजे विनोद शर्मा ने बताया कि चाचा विजय शर्मा के दो बेटा और एक बेटी हैं। सबसे बड़े पुत्र निक्कू व छोटे बेटे डंकल घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.