ट्रेन से कटकर किशोर और युवक की मौत, एक की शिनाख्त नहीं
लखनऊ, अगस्त 24 -- ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रेन से कटकर सोमवार सुबह 16 वर्षीय किशोर कृष्णा और 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। कृष्णा कानपुर के नौबस्ता का रहने वाला है, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कृष्णा नादरगंज स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक हादसा सुबह करीब 11:30 बजे कुंभ एक्सप्रेस से हुआ है। ट्रेन आलमनगर स्टेशन से उतरेटिया की ओर जा रही थी। इस बीच बीमा अस्पताल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोर और युवक की मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर हरिओम नगर अलीनगर सुनहरा की रहने वाली रीता ने एक शव की पहचान 16 वर्षीय बेटे कृष्णा के रूप में की। उसने बताया कि वह मूल रूप से कानपुर नगर के नौबस्ता की रहने वाली है। यहां कृष्णा और छोटे बेटे देवराज के साथ रहती थी। बेटा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.