प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 17 वर्षीय किशोरी ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय साक्षी पटेल पुत्री स्वर्गीय तुलसीदास निवासी पंतरवा ने दोपहर में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर उसका शव पाया गया। घटना के समय घर पर उसका सात वर्षीय भाई यश मौजूद था। बड़ा भाई सर्वेश डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है, जबकि मां गुड्डी देवी भी पैकिंग का काम करती हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...