उरई, फरवरी 26 -- एट(उरई)। झांसी-कानपुर रेल मार्ग स्थित पिंडारी रेलवे क्रॉसिंग के आगे गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एडेट इंटर कॉलेज के बाबू की मौत हो गई। बाबू अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम नुनवई निवासी 43 वर्षीय हरनाम सिंह उर्फ मत्तू जिला झांसी के एरच स्थित एक एडेट इंटर कॉलेज में बाबू के रूप में तैनात थे। वह परिवार के साथ कस्बा एट में रहते थे। गुरुवार सुबह वे रोज की तरह अपनी बाइक से कॉलेज जाने के लिए घर से निकले थे। वह झांसी कानपुर रेल मार्ग स्थित पिंडारी रेलवे क्रॉसिंग के आगे किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने हरनाम के घर वालों को खबर दी। हरनाम की मोटरसाइकिल क्रॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.