बागपत, अप्रैल 7 -- बड़ौत। बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात्रि दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से आरपीएफ के सेवानिवृत्त दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान ब्रजलाल निवासी सहारनपुर के रूप में हुई। वे दिल्ली से सहारनपुर ट्रेन 54057 से अपने घर जा रहे थे। रात्रि में करीब साढ़े 10 बजे जब ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची, तो ब्रजलाल पानी लेने के लिए नीचे उतर गए। इस बीच ट्रेन चलने लगी, तो दौड़कर सेवानिवृत्त एसआई ट्रेन में सवार होने लगे, लेकिन संतुलन बिड़गने से उनका पैर फिसल गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी पहुंची। जीआरपी के एसआई प्रदीप कुमार ने टीम के साथ ट्रेन के नीचे से शव को बाहर निकलवाया और घटना की जानकारी परिजनों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.