खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया-समस्तीपुर रेल लाइन के पहरजा हॉल्ट के समीप शुक्रवार को ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसकी पहचान दूसरे दिन शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कर ली गई। मृतक जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के वार्ड एक निवासी मो. आलीम का पुत्र मो. असलम बताया जा रहा है। मृतक के परिजन ने बताया कि खगड़िया मंडी से आम खरीदकर खगड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़कर सलोना उतरकर वहां से बहादुरपुर गांव जाता। इधर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...