ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की गई जान
हरदोई, सितम्बर 23 -- हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर मौत हो गई। वह अमृतसर-कानपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के वक्त ट्रेन बालामऊ से कानपुर की ओर जा रही थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी ले आई। इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। उसके पहनावे से वह शराबी या मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.