भागलपुर, जून 18 -- नवगछिया, निज संवाददाता। सिपाही भर्ती की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने बुधवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। किशनगंज और में राजधानी एक्सप्रेस में चढ़े, परीक्षार्थियों को जबरन नवगछिया स्टेशन पर उतार दिया गया, जिसके बाद नाराज छात्रों ने पटरी पर बैठकर ट्रेन की मांग की और स्टेशन पर बवाल खड़ा कर दिया। किशनगंज और कटिहार रेलवे स्टेशन से डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12423) में मद्य निषेध विभाग की सिपाही की परीक्षा देने जा रहे सैकड़ों परीक्षार्थी चढ़ गए थे। स्थानीय कंट्रोल की सूचना पर नवगछिया स्टेशन पहुंचते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने ट्रेन रोककर सभी परीक्षार्थियों को जबरन नीचे उतार दिया। यह भी पढ़ें- परीक्षा खत्म होते ही कटिहार स्टेशन पर उमड़ी भीड़, परीक्षार्थियों को नियंत्रित करने मे...