मुंगेर, अप्रैल 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रविवार की सुबह जमालपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर मालदा-किऊल पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला की पहचान भागलपुर निवासी साक्षी कुमारी, पति रंजीत कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन से उतरते समय महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गिरकर चोटिल हो गई। घटना के बाद प्लेटफार्म पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद रेल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अपने संरक्षण में लिया और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था शुरू कराई। यह भी पढ़ें- यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाएं यात्री: जिला पर्यटन विकास अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही रेल चिकित्सक डॉ. सुशांत अपनी टीम के सदस्य विश्वकर्मा और रियाजुद्दीन के ...