ट्रेन से उतरते समय महिला गिरी, गंभीर रूप से घायल
सासाराम, अक्टूबर 4 -- डेहरी, एक संवाददाता। डेहरी रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह पलामू एक्सप्रेस से उतरने के दौरान पैर फिसलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की पहचान बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी करीब 50 वर्षीय देवंती देवी के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.