पूर्णिया, जुलाई 28 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता पूर्णिया जंक्शन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया। कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15701) के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद एक महिला यात्री ट्रेन से उतरते समय फिसलकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच चली गई। यात्रियों की सतर्कता और रेलवे कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 7:13 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंची थी। ट्रेन के 7:15 बजे प्रस्थान के दौरान लगभग 50 वर्षीय महिला यात्री उतरते समय फिसल गई और ट्रेन के नीचे चली गई। घटना को देखते ही यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर दी। यह भी पढ़ें- -पूर्णिया जंक्शन पर ट्रेन से फिसली महिला, सूझ-बूझ से बची जान : वहीं ट्रेन मैनेजर ने प्रेशर ड्रॉप कर ट्रेन को तत्काल रोक दिया, जिससे बड़ा...