ट्रेन से आरपीएफ ने बरामद किया शराब, गिरफ्तारी नहीं
साहिबगंज, जुलाई 25 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। आरपीएफ ने शनिवार को विशेष जांच अभियान के दौरान बरहड़वा-साहिबगंज पैसेंजर ट्रेन से भारी मात्रा में लावारिस शराब बरामद की। बरामद शराब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद साहिबगंज उत्पाद विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि उनके और आईपीएफ एस राय के संयुक्त नेतृत्व में टीम ने ट्रेन नम्बर 53411 (बरहरवा-साहिबगंज पैसेंजर) में अवैध मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की रोकथाम को लेकर सघन जांच अभियान चलाया। गुप्त सूचना पर ट्रेन के जनरल कोच के न्यू फरक्का छोर स्थित शौचालय के वॉल प्रोटेक्टर के भीतर छिपाकर रखा गया हल्के नीले रंग का एक हैंड कैरी बैग बरामद किया गया। आरपीएफ ने बैग के मालिक की काफी तलाश की, लेकिन कोई दावेदार सामने नहीं आया। बैग की तलाशी ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.