चंदौली, दिसम्बर 17 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे अप की गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन और बचपन बचाओ संस्था के सहयोग से सात बाल बंधुआ मजदूरों को बरामद किया। इस दौरान इनकों ले जाने वाला आरोपी जवानों को चकमा देकर भाग निकला। आरपीएफ पकड़े गये नाबालिग बच्चों के परिजनों को सूचना देकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि अप की गुहावाटी ओखा एक्सप्रेस के जनरल कोच में बंधुआ मजदूर बिहार से अहमदाबाद काम कराने भेजा जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर जैसे ही पहुंची। बचपन बचाओ आंदोलन एवं चाइल्ड लाइन के सहयोग से सभी सातों बच्चों को पकड़ लिया गया। वही इनकों अहमदाबाद ले जाने वाले...