ट्रेन से असलहे की तस्करी में प्रयागराज का तस्कर धराया
मिर्जापुर, मई 14 -- मिर्जापुर। ट्रेन से असलहा की तस्करी करने वाले प्रयागराज के तस्कर को कछवां पुलिस ने बुधवार धर दबोचा। उसके पास से तीन पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। वह प्रयागराज ट्रेन से कछवां पिस्टल बेचने आया था। पुलिस असलहा तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर जामकर ने खुलासा करते हुए बताया कि चार मई को असलहा तस्कर गिरोह के दो सदस्य को गिरफ्तार किया गया था। इसमें एक बाल अपचारी शामिल है। दोनों प्रयागराज के निवासी थे। पुलिस गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद सरगना और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में पकड़े गए गिरोह का एक सदस्य असलहा बेचने कछवां में आया है। जो कछवां के भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यालय के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.