समस्तीपुर, जनवरी 9 -- दरभंगा। लहेरियासराय स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ का बायां पैर कट गया। लोको पायलट की चौकसी से उसकी जान बच गई। सूचना पर रेल पुलिस कर्मी गजेंद्र प्रसाद सिंह ने ई-रिक्शा पर जख्मी को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया। जख्मी की पहचान समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर टोला निवासी स्व. चंदर यादव के पुत्र अमीर यादव (50) के रूप में की गई है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से सूचना मिलने पर जख्मी के परिजन आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमीर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की तरह वह काम खोजने सुबह की ट्रेन से लहेरियासराय स्थित चट्टी चौक गया था। अत्याधिक ठंड के कारण काम नहीं मिलने पर घर लौटने के लिए वह लहेरियासराय स्टेशन जा रहा था। परिजनों के अनुसार रेलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.