छपरा, फरवरी 18 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा जंक्शन पर गाड़ी संख्या 14016 सद्भावना एक्सप्रेस के बी-4 कोच में तलाशी के दौरान अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में मुजफ्फरपुर जिले के निवासी सनोज राम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब को गुप्त तरीके से छिपाकर ले जा रहा था। उधर गाड़ी संख्या 13122 गाजीपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में भी उत्पाद विभाग व रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त कार्रवाई में कई ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की गई। अधिकारियों ने बताया कि होली को देखते हुए ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उधर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक ओवरब्रिज के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान एक कार से एक लाख रुपये से अधिक मूल्य की शराब बरामद की गई। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार होने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.