प्रयागराज, जनवरी 28 -- ट्रेन से अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से चकिया निवासी मोहर्रम अली को पकड़ा। उसके बैग से विभिन्न ब्रांड की 28 बोतलें बरामद हुईं जिसकी कीमत 12 हजार रुपये है। पुलिस ने बताया कि वह शराब सप्लाई करने पटना ले जा रहा था। बिहार में अंग्रेजी शराब महंगे दामों पर बिकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.