ट्रेन सेट डिपो सीबीगंज को ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन
बरेली, सितम्बर 29 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित ट्रेन सेट डिपो सीबीगंज को पर्यावरणीय मानकों और सतत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोहराबजी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेंटर द्वारा ग्रीनको सिल्वर प्रमाणन प्रदान किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया, यह प्रमाणन ग्रीनको कंपनी रेटिंग सिस्टम के अंतर्गत दिया गया है, जो 28 सितम्बर 2026 से 27 सितम्बर 2029 तक मान्य रहेगा। ट्रेन सेट डिपो सीबीगंज द्वारा ऊर्जा संरक्षण, जल प्रबंधन, अपशिष्ट निवारण और पर्यावरणीय संतुलन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.