बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में इस वर्ष "सिगनल लोकेशन पुस्तिका" के पांचवें संस्करण का विमोचन मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा द्वारा किया गया। पुस्तिका में रेलवे स्टेशनों के लेआउट इत्यादि दिए गये हैं, जोकि लोको पायलटों को त्वरित निर्णय लेने एवं संरक्षित ट्रेन संचालन में सहायक सिद्ध होंगे। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने बताया, धुन्ध एवं घने कोहरे के मौसम में ट्रेन संचालन में विशेष सजगता एवं एकाग्रता की आवश्यकता होती है। ऐसे में ट्रेन संचलन के सम्बद्ध रेल कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। ट्रेन में सफर करने वाले हजारों यात्रियों को संरक्षित एवं समय से उनके गन्तव्य तक पहुंचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। सिगनल लोकेशन पुस्तिका पुस्तक को अमल में लाते हुए रेल कर्मचारियों द्वारा सुनियोजित एवं समयबद्ध तरीके से धु...