गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रेन व प्लेटफॉर्म पर मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपियों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल बरामद किए गए। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उरुवा थाना क्षेत्र के मर्चा निवासी विशाल तिवारी व पिपराइच के वार्ड नंबर 12 निवासी अफरोज अली के रूप में हुई। जीआरपी के मुताबिक, पुलिस ट्रेन व प्लेटफार्म में चोरी करने वालों की तलाश में थी। इसी बीच सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर दो संदिग्ध घूम रहे है। पुलिस मौके पर जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास से चार चोरी के मोबाइल फोन मिल गए। आरोपियों ने बताया कि वह खर्च चलाने के लिए चोरी करते थे। चोरी के मोबाइल को बेचकर जो रकम मिलती थी, उससे खर्च...