आगरा, मार्च 20 -- राजामंडी रेलवे स्टेशन पर 13 वर्ष पहले ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने के मामले में शुक्रवार को अदालत में सुनवाई हुई। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए कोर्ट अनुज कुमार सिंह ने सभी के बयान दर्ज कर 30 मार्च को अगली सुनवाई तय की। वर्ष 2013 में बिना टिकट चेकिंग के दौरान ग्वालियर परीक्षा देने जा रहे युवाओं को पकड़ लिया गया था, जिससे उनकी परीक्षा छूट गई थी। इसके विरोध में तत्कालीन सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया था। इससे अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। जीआरपी और पुलिस ने रेलवे एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।शुक्रवार को योगेंद्र उपा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.