लोहरदगा, जनवरी 5 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। कोयल नदी पर रेलवे पुल के पीलर क्षतिग्रस्त होने के कारण लोहरदगा से ट्रेनों का परिचालन बंद होने की जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में यात्री सोमवार को लोहरदगा स्टेशन पहुंच गए। बड़की चांपी स्टेशन पर भी यात्री पहुंचे। जहां इन्हें ट्रेन स्थगित होने की सूचना मिली। खासकर दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक सूचना नहीं पहुंच पहुंच पाने की वजह से लोग सफर करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। कई यात्री ऐसे भी थे जिन्हें गांव से लोहरदगा शहर पहुंचने के बाद जानकारी मिली। कुछ लोगों में बस या अन्य गाड़ियों से यात्रा की या फिर घर वापस लौट गए। रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोहरदगा तक ट्रेन नहीं आ रही है। न ही टोरी की तरफ से कोई ट्रेन लोहरदगा होकर गुजर रही है। यह स्थिति सात जनवरी तक बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.