मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का मोबाइल के साथ-साथ बैंक बैलेंस भी खतरे में है। साइबर ठगों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो चलती ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में मोबाइल छिनतई कर उसमें इंस्टॉल यूपीआई एप के जरिए मिनटों में बैंक खाता खाली कर दे रहा है। मुजफ्फरपुर रेल साइबर थाने में अब तक पांच पीड़ित शिकायत दर्ज करा चुके हैं।

मामला 1 केस-1 19 बार में निकाले 90 हजार रुपए साइबर ठगी के इस मामले में 21 जुलाई को सीतामढ़ी के कृष्ण चंद्र साह ने मुजफ्फरपुर रेल साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया है कि सीतामढ़ी से जनकपुर रोड स्टेशन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान चलती ट्रेन में अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। मोबाइल हाथ लगते ही ठगों ने उसमें इंस्टॉल यूपीआई एप...