बोकारो, मई 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में ट्रेन मैनेजर व लोको पायलट के बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 15 लाख के संपति की भीषण चोरी की गई है। जिसमें नगदी समेत हीरे, सोने, चांदी के जेवर व अन्य सामग्री मौजूद है। चोरों ने ट्रेन मैनेजर प्रदीप कुमार भौमिक के आवास संख्या डीएस/3/38-एफ को निशाना बनाया। घर में रखे 28 हजार नगद, हैंडी कैम कैमरा, 43 ग्राम सोने अलग अलग जेवर, हीरे का नाक का जेवर साथ ले गए। जिसका बाजार भाव लगभग सात लाख रुपए से अधिक है। गृहस्वामी पिता के देहांत की सूचना पर पूरे परिवार के साथ पैतृक निवास कोलकता गये थे, इस बीच चोरी की घटना हो गई। पड़ोसी की सूचना पर वो तत्काल बोकारो पहुंचे, आनन फानन में थाने में लिखित शिकायत देकर वापस कोलकाता चले गए। चोरों ने ट्रेन मैनेजर के घर चोरी के बाद उसी बिल्डिंग में लोको...